
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए एन जैन हाई स्कूल शीश महल बाजार में आजादी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार बच्चों ने इस पर्व पर कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने अवसर पर भाषण, देश भक्ति के गीतों पर नृत्य और भंगड़ा प्रस्तुत किया।

नौवीं कक्षा के छात्रों ने इस अवसर पर देशभक्ति से संबंधित एक नाटक प्रस्तुत किया। जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने अपने शुभ संदेश में सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती संजू सोनी वह समूह स्टाफ उपस्थित था












