Thursday, October 29, 2026
Home Punjab कादियाँ में अहमदिया मुस्लिम जमात के 127वें जलसे में मंत्री डॉ. बलजीत...

कादियाँ में अहमदिया मुस्लिम जमात के 127वें जलसे में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने की शिरकत  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। अहमदिया मुस्लिम जमात के 127वें जलसे में कादियाँ में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस समारोह में संबोधन करते हुए दुनिया में अहमदिया जमात के लोगों को इस जलसे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें इस समारोह में पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।  

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने अहमदिया जमात को मुख्यमंत्री भगवंत मान का पैग़ाम दिया। उन्होंने कहा कि अहमदिया जमात नैतिक और आध्यात्मिक ज्ञान, आपसी सम्मान और समझ के उद्देश्य से पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस सर्व धर्म सम्मेलन में विश्व के अलग-अलग धर्मों के लोग आए हुए थे। उन्होंने अपने-अपने धर्मों संबंधी विचार पेश किए।  

डॉ. बलजीत कौर ने इस समारोह में बोलते हुए कहा कि अहमदिया मुस्लिम जमात ज्ञान और शांति के चाहवानों के लिए हमेशा आध्यात्मिक संदेश देती है। उनकी तरफ से दिया शांति का संदेश दुनिया में आपसी-भाईचारा बनाने में योगदान दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here