पंजाबी के रंग में रंगेगी भाजपा: अब पंजाबी में लिखे जाएंगे पदों के नाम, जैसे जिलाध्यक्ष की जगह जिला प्रधान

होशियारपुर/जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाबियों के दिल तक जाने के लिए भाजपा ने एक और कदम बढ़ाते हुए अपने समस्त पदाधिकारियों के पद को अंकित करने वाले शब्दों को पंजाबी में लिखने का फरमान जारी किया है। जैसे जिलाध्यक्ष के स्थान पर जिला प्रधान, महासचिव के स्थान पर जनरल सकत्तर, उपाध्यक्ष को मीत प्रधान, मंडल अध्यक्ष को सर्कल प्रधान आदि। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा की जालंधर में हुई बैठक में प्रदेश प्रधान ने साफ किया कि हिंदी के शब्दों के स्थान पर पंजाबी के शब्दों का प्रयोग किया जाए।

Advertisements

ऐसा भी कहें तो कुछ गलत नहीं होगा कि पंजाबियों के दिलों में जलेबी में चाशनी की तरह घुसने के लिए भाजपा ने यह नया कदम उठाया है और इसे आज से ही लागू करने की भी बात कही जा रही है। राजनीतिक माहिरों की मानें तो वैसे तो भाजपा पहले ही पंजाबियों को लुभाने के लिए कई प्रकार के राजनीतिक पासे फेंक रही है वहीं अब उसके द्वारा अपनाए जाने वाले इस पैंतरे का भाजपा को कितना लाभ होगा यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल इसे भाजपा का पंजाबी प्रेम कहें या फिर आगमी चुनाव में बढ़त लेने वाला कदम, इसके बारे में तो सूबा प्रधान ही औपचारिक तौर पर बता पाएंगे कि आखिर भाजपा का निशाना क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here