Tuesday, October 27, 2026
Home Latest पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की आयु में निधन,...

पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की आयु में निधन, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन की खबर आते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। वह 100 साल की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस लीं। गौरतलब है कि सांस लेने में दिक्कत होने के बाद हीराबेन को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisements

पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी की मां हीराबेन को बीजेपी के तमाम नेताओं के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई पार्टी के नेताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनका आज अंतिम संस्कार किया गया। पीएम मोदी व उनके भाईयों ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here