
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट रोहित जोशी के पिता वसीका नवीस श्रीकृष्ण जोशी की रस्म पगड़ी व प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक लोगों ने हाजिरी लगाई और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह केपी, एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत, चैयरमैन करमजीत कौर, बलदेव सिंह फुगलाना, राहुल जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, अमरपाल काका, सुरिंदर सिद्धू, शहरी कांग्रेस प्रधान रमेश डडवाल, पार्षद गुरमीत सिद्धू, पार्षद नवाब पहलवान, पार्षद मीना शर्मा, पार्षद द्रिपन सैनी, पार्षद ऊषा रानी बीटन, सुरिंदर शिंदा, अशोक शर्मा, रजनीश टंडन, ठाकुर जुगल किशोर, हरमेश सरपंच, सोहन लाल सरपंच, कमल सरपंच, निर्मल सरपंच, पंडित ओंकार नाथ, चेयरमैन बलविंदर बिंदी, चंदन लकी, पार्षद अमरीक चौहान, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में शहर व दूरदराज से पहुंचे लोग उपस्थित थे।











