संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 जनवरी को जींद हरियाणा में होगी महा पंचायत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। किसान कमेटी दोआबा पंजाब के महासचिव हरबंस सिंह संघा तथा प्रधान जसविंदर सिंह दिहाणा ने एक संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 जनवरी 2023 को जींद हरियाणा में महा पंचायत की जा रही है। पंजाब के 32 किसान संगठन बढ़ चढ़ कर इस महापंचायत में भाग ले रहे हैं। किसान कमेटी दोआबा पंजाब एक ट्रैक्टर मार्च संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान निकाल रहा है। यह मार्च गांव अत्तोवाल से चलेगा। पुरहीरां बाईपास पर अन्य गांवों से ट्रैक्टर आ कर साथ में मिलेंगे। उसके बाद यह मार्च सरकारी कॉलेज चौंक से प्रभात चौंक से बस अड्डा होता हुआ घंटा घर पहुंचेगा।

Advertisements

घंटा घर से बाल कृष्ण रोड से माल रोड होता हुआ मिनी सचिवालय पहुंचेगा। वहां पर जिलाधीश को मांग पत्र दिया जाएगा। इस प्रकार के मार्च समस्त भारत में जिलाधीशों के कार्यालयों के आगे निकाले जायेंगे। मार्च अत्तोवाल से ठीक 11 बजे चलेगा। यह ट्रैक्टर मार्च किसानों की रहती मांगों के संबंध में निकाले जा रहे हैं। जैसे कि ऐजेंटी को केन्द्रीय बज़ारत से बर्खास्त करना, बंदी सिक्खों सहित सभी बुद्धिजीवियों को रिहा करना, सभी राज्यों में किसानों पर दर्ज मुक्दमों को वापिस लेना, किसानों के सारे कर्जे माफ करना, 60 वर्ष की आयु से अधिक के किसानों को पैंशन देना आदि। अन्त में उन्होने सभी किसानों से अपील की कि वे भारी संख्या में मार्च में शामिल हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here