Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में करवाई जाएगी। वे सोमवार पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां का जायजा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि सौंपी गई ड्यूटी तनदेही व मेहनत से निभाने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह के दौरान जहां स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा, वहीं विलक्षण प्राप्तियों वाली सख्शियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों की ओर से विकास कार्यों को दर्शाती झाकियां भी निकाली जाएंगी।

Advertisements

अधिकारियों को सौंपी गई ड्यूटी तनदेही व मेहनत से निभाने के दिए निर्देश, सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल: एस.एस.पी

कोमल मित्तल ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान अलग-अलग स्कूली बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों सही ढंग से करवा ली जाए। उन्होंने विभागों की ओर से निकाली जाने वाली झाकियां, बैरीकेडिंग, पुरस्कारों का वितरण, प्रशंसा पत्रों का वितरण, पंडाल की सजावट, पीने का पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग, सिक्योरिटी व ट्रैफिक प्रबंध, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बैठने का प्रबंध सहित अलग-अलग कार्यों संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए। एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि जिला स्तरीय समागम संबंधी सारे सुरक्षा प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी विशेष तैयारियां कर ली गई हैं। इस मौके पर एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, जिला राजस्व अधिकारी गुरमीत सिंह मान, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here