सतपाल कपूर को सेवा मुक्ति पर बढ़िया सेवाओं के लिए किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। पावर काम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कार्यालय में कार्यरत सतपाल कपूर सर्कल सुपरिंटेंडेंट को आज उनकी सेवा मुक्ति पर बढ़िया सेवाओं के लिए सम्मानित करने के लिए एक भव्य समागम करवाया गया। खचाखच भरे पंडाल में बहुत सी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जगजीत सिंह एवं गुरदीप सिंह ने उपस्थिति को सतपाल कपूर की सेवाओं संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे अपने परिश्रम के बल पर कपूर तरक्की की राहों पर आगे बढ़ते गए और आज वह बतौर सर्कल सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवा मुक्त हो रहे हैं। राकेश भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे हंसमुख चेहरों का मिलना आज नामुमकिन सा हो गया है।

Advertisements

अपनी ड्यूटी से संबंधित प्रत्येक कार्य का निष्पादन जिस पॉजिटिव ढंग से वह करते थे, सराहनीय है। उन्होंने अपनी 36 वर्षों की सेवा में जिस भी स्थान पर कार्य किया, अपनी अमिट यादें वहां छोड़ दीं। जिसके परिणाम स्वरूप ही आज पूरे पंजाब से कर्मचारी एवं अलग अलग युनियनों के पदाधिकारी उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेंट करने के लिए एकत्रित हुए हैं। भार्गव ने माना कि आज कर्मचारियों की कमी है, परंतु जितना भी स्टाफ मिस्टर कपूर के पास था उससे ही वो निगम को बढ़िया सेवाएं देने में कामयाब रहे। इस मौके डॉ. आशू गोयल, रिटायर्ड मुख्य इंजी. कमलजीत चोपड़ा,यशपाल खन्ना, कमल मल्होत्रा, सुधीर चोपड़ा रोहतक वाले उपस्थित थे। इस मौके इंजीनियर परविंदर सिंह खांबा सेवा मुक्त मुख्य इंजीनियर, इंजीनियर आरके सैनी सेवामुक्त कार्यकारी इंजीनियर के साथ-साथ इंजीनियर गुरजिंदर सिंह एक्सियन भोगपुर, इंजीनियर कुलदीप सिंह एक्सियन शहरी मंडल, इंजीनियर कुलदीप सिंह एक्सियन टेक्निकल, इंजीनियर सतनाम सिंह, इंजीनियर जसवंत पाबला, एसडीओ हरियाणा, इंजीनियर विक्रांत जोशी, जसवंत सिंह, रंजीत सिंह, डी के मेहता, प्रवेश वर्मा, अमरीक लाल, दीदार सिंह शेरगिल, गुरदीप सिंह, राकेश भार्गव, पुनीत उप्पल, अभिषेक, साहिल, संतोष रानी, सविता, राजरानी, आभा बंदना, अनीता शारदा, सुमित्रा रानी, स्वर्णा, सलोनी एवं राधिका भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here