
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): सिविल सर्जन होशियारपुर डा. प्रीत महिंदर सिंह के निर्देशानुसार आज जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट (आभा) बनाने के लिए फ्लैक्स व बैनर लगाए गए और जागरूकता सामग्री जारी की गई।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सिविल अस्पताल होशियारपुर के सीनियर मेडिकल अफ़सर डॉ. स्वाति ने कहा कि यह सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपना आभा नंबर जनरेट करके अपने स्वास्थ्य का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से रख सकता है। उन्होंने कहा कि अपने मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर आभा एप डाउनलोड कर अपना अकाउंट बना सकते हैं और उसमें अपनी सभी रिपोर्ट स्टोर कर सकते हैं। मरीज को हार्ड कॉपी साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी और आभा ऐप के जरिए वह अपनी रिपोर्ट डॉक्टर को दिखा सकता है।
इससे डॉक्टर को पुराने रिकॉर्ड देखकर मरीज का इलाज करने में आसानी होगी। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार,सीनियर मेडिकल अफ़सर डॉ.मनमोहन सिंह, डिप्टी मास मीडिया अफ़सर तृप्ता देवी, डी.एम.ई.ओ अनुराधा ठाकुर, जिला बी.सी.सी अमनदीप सिंह, डी.एस.ए प्रभजोत कौर आदि मौजूद रहे।











