Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur गांव आदमवाल के समीप दो कारों में आपसी टक्कर, टैपू को अपने...

गांव आदमवाल के समीप दो कारों में आपसी टक्कर, टैपू को अपने चपेट में लेने कारण चालक सहित तीन घायल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर चिंतपूर्णी रोड पर गांव आदमवाल के समीप दो कारों की आपसी टक्कर हो गई इसके बाद कारों ने टैपू को अपने चपेट में लेने के कारण टैपू चालक सहित तीन सवारियां घायल हो गई। इस हादसे में दोनों कारें तथा टैपू बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए तथा दोनों कारों में सवारों को मामूली चोटे आई है। प्राप्त जानकारी हरजिंदर पाल पुत्र चरण दास निवासी सलेरन जो आटो चालक है सलेरन से होशियारपुर की तरफ आ रहा था जब वह आदमवाल भ_े के नजदीक पहुंचा तो अचानक दो कारों की आपसी टक्कर हो गई जिन्होंने टैपू को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements

जिससे टैपू में सवार मोनिका पत्नी राज कुमार निवासी सलेरन तथा रीतिका पुत्री परमजीत निवासी बागपुर सतौर घायल हो गई उनके साथ छोटी बच्ची भी थी जोकि बाल-बाल बच गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां डाक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टैपू में सवारिया गांव सलेरन में विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here