Thursday, October 29, 2026
Home Punjab मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सात गणमान्य शख्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सात गणमान्य शख्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में विधान सभा ने राजनैतिक शख्सियतों, स्वतंत्रता सेनानियों और पत्रकारों सहित सात गणमान्य शख्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट की जिनका विधान सभा के पिछले सैशन के बाद देहांत हो गया था।

Advertisements

16वीं विधान सभा के चौथे (बजट) सैशन के पहले दिन सदन की तरफ से पंजाब विधान सभा के लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, नरेश ठाकुर और बाबू राम चावला, पूर्व विधायक मलकियत सिंह के इलावा स्वतंत्रता सेनानी प्रीतम सिंह और पत्रकार निरंजन सिंह परवाना को श्रद्धा और सम्मान भेंट किया गया।

श्रद्धांजलि देने के बाद दिवंगत शख्सियतों के परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के लिए पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सदन में प्रस्ताव पेश किया, जिसको सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। श्रद्धांजलि समागम के दौरान दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here