Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur गांव दोसडक़ा में 13वां गोल्ड कबड्डी टूर्नामैंट आयोजित

गांव दोसडक़ा में 13वां गोल्ड कबड्डी टूर्नामैंट आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गांव दोसडक़ा में 13वां गोल्ड कबड्डी टूर्नामैंट धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाडिय़ों ने इस टूर्नामैंट में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट साहिल सांपला ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर खिलाडिय़ों से परिचय किया।

Advertisements

इस मौकेे पर उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को ही नहीं समाज को भी आपसी भाईचारे में जोडक़र रखती है। नौजवान पीढ़ी को नशों से दूर रखती है हम सभी को खेलों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, सह प्रैस सचिव पंडित राजन शर्मा, श्याम चौरासी मंडल प्रधान गुरजीत सूरी, युवा नेता सूरज शर्मा, सुखविंदर सहोता अपने साथियों सहित शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here