Sunday, October 11, 2026
Home Chandigarh कुलदीप सिंह धालीवाल ने तीन क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

कुलदीप सिंह धालीवाल ने तीन क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की तकनीकी शाखा में तीन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों से किए गए सभी वादों और गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिन तीन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया गया है उनमें आशु रानी, सीमा रानी और हरविंदर सिंह हैं। इन उम्मीदवारों को ग्रुप-सी में क्लर्क की नौकरी दी गई है और एसएस बोर्ड पंजाब द्वारा नियमित आधार पर चयनित किया गया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here