Thursday, October 22, 2026
Home Crime पिस्तौल के बल पर कार छीनने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

पिस्तौल के बल पर कार छीनने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

car-robbed-on-gun-point-Mandi-Gobindgarh-Punjab.jpg

टांडा उड़मुड (द स्टैलर न्यूज़)। गांव हुसैनपुर लालोवाल के पास पिस्तौल के बल पर दो लुटेरों द्वारा स्विफ्ट कार छीनने की कोशिश की गई। जिसकी पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।

Advertisements

जानकारी अनुसार रणवीर ने बताया कि कल शाम को दो युवकों ने सांबा से किराए पर कार ली थी। टांडा ढोलवाहा मार्ग पर हुसैनपुर लालोवाल के समीप पहुँचने पर देर रात उन युवकों ने पिस्तौल दिखा कर उससे (रणवीर) से कार छीनने का प्रयास किया।

रणवीर ने बताया कि उसने तुरंत कार की चाबी निकाल ली तथा होशियारी से कार से बाहर निकल कर भाग निकला। वो भागने के बाद एक ट्रक से लटक कर एक पेट्रोल पंप तक पहुंचा तथा वहां पंप के करिंदों के माध्यम से उसने पुलिस को इस संबंधी सूचना दी। सूचना मिलने पर टांडा पुलिस के ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने मौके पर पहुँच कर लुटेरों द्वारा छोड़ी गई कार को कब्जे में लेकर टांडा थाना में ले आए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here