लोकपाल पंजाब ने राष्ट्रपति पदक विजेता इंस्पेक्टर केसर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर किया सम्मानित

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। लोकपाल पंजाब जस्टिस विनोद कुमार शर्मा द्वारा आज ए.डी.जी.पी. लोकपाल के रीडर के तौर पर तैनात राष्ट्रपति पदक विजेता इंस्पेक्टर केसर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया।  

Advertisements

केसर सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए जस्टिस शर्मा ने कहा कि केसर सिंह ने अपनी सेवाएँ पूरी निष्ठा से निभाई हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बेमिसाल उपलब्धियाँ हासिल कीं। यहाँ यह भी बताने योग्य है कि स. केसर सिंह ने पंजाब पुलिस में अपनी 38 साल की सेवा पूरी लगन और निष्ठा से मुकम्मल की और उन्होंने बहुत से मैडल विशेष रूप से 60 प्रशंसा पत्र प्राप्त किए। केसर सिंह को 2013 में अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।  

पंजाब सिविल सचिवालय-2 में उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान लोकपाल जस्टिस शर्मा ने केसर सिंह को गरिमापूर्ण बधाई दी और सेवानिवृत्ति के उपरांत सफल, सेहतमंद और खुशहाल जीवन की कामना की। जस्टिस शर्मा ने केसर सिंह के अन्य साथियों को उनके नक्शे कदमों पर चलने और अपनी सेवाओं के प्रति बेमिसाल योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जस्टिस शर्मा ने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने (केसर सिंह) की अनुपस्थिति उनके साथियों को हमेशा महसूस होती रहेगी। इस अवसर पर अन्योंं के अलावा विभु राज आई.पी.एस. ए.डी.जी.पी. लोकपाल पंजाब, राजीव पराशर आई.ए.एस. सचिव लोकपाल पंजाब, इंदरजीत कौशिक रजिस्ट्रार लोकपाल पंजाब, हरबंस सिंह सचिव मंत्री/ लोकपाल पंजाब और केसर सिंह के पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here