Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh कैबिनेट मंत्री निज्जर द्वारा अटल अपार्टमेंट स्कीम के अंतर्गत बनाए जाने वाले...

कैबिनेट मंत्री निज्जर द्वारा अटल अपार्टमेंट स्कीम के अंतर्गत बनाए जाने वाले फ्लैट्स के सफल बोलीदाताओं को सौंपे आवंटन पत्र

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज)। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर द्वारा नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना द्वारा अटल अपार्टमेंट स्कीम के अंतर्गत बनाए जाने वाले फ्लैट्स के 487 सफल आवेदकों को आवंटन पत्र सौंपे गए। इस योजना के अंतर्गत शहर के शहीद कर्नैल सिंह नगर इलाके में 8.80 एकड़ ज़मीन में 336 एच.आई.जी. और 240 एम.आई.जी. फ्लैट बनाए जाएंगे।  
नहरू सिद्धांत केंद्र पक्खोवाल रोड, लुधियाना में करवाए समागम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बारह मंजि़ला रिहायशी भूकंप रोधक टावर बनाए जाएंगे और इन अपार्टमैंट्स में स्विमिंग पूल, जिमनेजिय़म, ग्रीन पार्क, क्लब हाऊस, सी.सी.टी.वी., 24 घंटे पानी की आपूर्ति, टेबल-टैनिस कमरे, मल्टीपर्पज़ हॉल, चौबीस घंटे पावर बेकअप वाली डबल लिफ़्ट्स, हरेक फ्लैट में वीडियो- डोर फ़ोन, बड़ी बालकोनियाँ, फायर हाईड्रैंट सिस्टम, रेन वॉटर हारवैस्टिंग सिस्टम, छोटे व्यापारिक केंद्र और अलग पाँच मंजि़ला पार्किंग सुविधा भी मुहैया करवाई जायेगी।  
उन्होंने कहा कि प्रोजैक्ट के अधीन 75 प्रतिशत क्षेत्रफल पर्यावरण हितैषी अलग-अलग कार्यों के लिए खाली रखा जायेगा। कैबिनेट मंत्री निज्जर ने बताया कि यह फ्लैट नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना द्वारा अगले तीन सालों में बनाए जाएंगे, जिसका कब्ज़ा 100 प्रतिशत स्व-वित्तीय ढंग से और आवंटियों को तीन महीने के अंदर-अंदर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 576 फ्लैट्स (336 एच.आई.जी. और 151 एम.आई.जी. आवेदनों के लिए) के लिए ड्रॉ 16 जून, 2022 को निकाला गया था।  
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्थानीय निवासियों को सस्ते घर मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और फ्लैट्स का समय पर निर्माण के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे काम कर रही है और लुधियाना शहर में करोड़ों रुपए के प्रोजैक्ट भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हिदायत की गई कि वह काम निर्धारित समय में मुकम्मल करें और विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न होने को सुनिश्चित बनाएँ।
इस अवसर पर हलका विधायक रजिन्दरपाल कौर छीना, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, गुरप्रीत बस्सी गोगी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट तरसेम सिंह भिंडर, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन सुरेश गोयल, चेयरमैन शरनपाल सिंह मक्कड़, अहबाब सिंह गरेवाल के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here