
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम इसरो भारत सरकार द्वारा विज्ञान तथा स्पेस संबंधित मूलभूत ज्ञान प्रदान करने के लिए स्कूली बच्चों के लिए यंग साइंटिस्ट युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका 2023 नाम का विशेष प्रोग्राम करवाया गया | जिसमें देश भर से 350 विद्यार्थी चुने गए हैं | इनमें जिला होशियारपुर की सरकारी सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर खुन खुन की छात्रा सुखदीप सुपुत्री जरनैल सिंह भी चयनित हुई है | पंजाब से चुने जाने वाली एकमात्र छात्रा है |

इस मौके पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका समृतु राणा ने गर्व महसूस करते हुए साइंस मिस्टर पवनदीप चौधरी की गाइडेंस के लिए उनको बधाई दी| जिनकी मेहनत के चलते छात्रा चयनित हुई है | उन्होंने स्टाफ सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया | चयनित छात्रा सुखदीप ने आज अपनी अध्यापिकाओ सहित जिलाधीश कोमल मित्तल से आशीर्वाद लिया |











