Saturday, November 7, 2026
Home Chandigarh सरकार अमृतसर में कुत्तों की नसबंदी करने के लिए 3.19 करोड़ रुपए...

सरकार अमृतसर में कुत्तों की नसबंदी करने के लिए 3.19 करोड़ रुपए ख़र्च करेगीःडॉ. इन्दरबीर निज्जर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने नगर निगम अमृतसर में कुत्तों की नसबंदी के लिए 3.19 करोड़ रुपए का निवेश करके अपने निवासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। यह ऐलान आज स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने किया।

Advertisements

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इस पहल के हिस्से के तौर पर नगर निगम अमृतसर में 20,000 कुत्तों की नसबंदी की जायेगी, जिस पर लगभग 3.19 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। यह कदम पशु कल्याण और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता का हिस्सा है।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने अमृतसर में 20 हज़ार कुत्तों की नसबंदी करने की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने ज़ोर देकर कहा कि नसबंदी प्रोजैक्ट का उद्देश्य पंजाब निवासियों के जीवन को और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक सुरक्षित और ज्यादा खुशहाल पंजाब की सृजना करने के विज़न अनुसार है। पंजाब सरकार का अमृतसर में कुत्तों की नसबंदी में निवेश करने का फ़ैसला आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने और यहाँ के नागरिकों की सुरक्षा को यकीनी बनाने की तरफ एक सराहनीय कदम है। इस पहल का इलाके के लोगों और जानवरों दोनों की सेहत और तंदुरुस्ती पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here