Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh खरीफ की फ़सल के मौसम के दौरान नहरों में 22 मई तक...

खरीफ की फ़सल के मौसम के दौरान नहरों में 22 मई तक पानी छोडऩे का कार्यक्रम जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । खरीफ की फ़सल के मौसम के लिए नहरी कार्यक्रम का ऐलान करते हुए जल संसाधन विभाग, पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि 15 से 22 मई, 2023 तक सरहिन्द कैनाल सिस्टम जैसे कि बिस्त दोआब कैनाल, सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।  
 
 प्रवक्ता ने नहरी कार्यक्रम संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरें जोकि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पी.एन.सी. जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

Advertisements

जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जोकि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहे जोकि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब कैनाल में से निकलती मेन ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। लाहौर ब्रांच, कसूर ब्रांच, सभराओ ब्रांच और इनके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here