विजीलैंस ब्यूरो ने पूर्व विधायक कुशलदीप ढिल्लों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान मंगलवार को फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Advertisements

विजीलैंस ब्यूरो की जाँच के संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ राज्य विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त विधायक के साथ सह-आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी गाँव नानकसर, जि़ला फरीदकोट और राजविंदर सिंह निवासी गाँव धन्ना शहीद, जि़ला फिरोजपुर के खिलाफ जाँच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए ब्यूरो द्वारा 01-04-2017 से 31-03-2022 तक पाँच साल के लिए एक चैकिंग अवधि निर्धारित की गई है।

जाँच के दौरान यह पाया गया कि उसने अपनी सारी आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गाँव मूमरा, तहसील सादिक, फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। और यह भी पाया गया कि उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 245 प्रतिशत खर्च किया था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) और आईपीसी की 120-बी के तहत विजीलैंस थाना फिरोज़पुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उक्त पूर्व विधायक को इस मामले में गिरफ्तार कर कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here