Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur लायसं गौरव व रॉयल आर्ट ने बच्चों के कला एवं पेटिंग मुकाबले...

लायसं गौरव व रॉयल आर्ट ने बच्चों के कला एवं पेटिंग मुकाबले करवाए

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: पंडित जी। लॉयंस क्लब टांडा गौरव तथा रॉयल आर्ट क्लब टांडा ने संयुक्त रूप से स्थानीय शिमला पहाड़ी पार्क में लॉयन रोहित टंडन की अगवाई में बच्चों के कला एवं पेंटिंग मुकाबले करवाए। इन मुकाबलों में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आर्टिस्ट अश्वनी वर्मा मुख्या मेहमान और प्रोफेसर हरमेश सिंह और तथा नरिंदर कुमार विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। बच्चों में कला की रूचि को प्रोत्साहित करने के मनोरथ से करवाए गए इन मुकाबलों में अलग अलग स्कूलों के बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और रंगोली मेकिंग में अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगोली मेकिंग मुकाबले में एम.सी जॉली डी.ए.वी पब्लिक स्कूल की ज्योति ने पहला, लिटिल किंगडम स्कूल की महक तथा दामिनी ने दूसरा और सेंट सोल्जर डीवाइन पब्लिक स्कूल के सनेहा और हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैन्सी ने पहला , डीएवी मॉडल स्कूल की कंवल कौर ने दूसरा और रॉयल आर्ट क्लास की हर्षिता ने तीसरा स्थान प्रपात किया। पेंटिंग मुकाबलों में एवरग्रीन स्कूल टांडा की पूनम ने पहला , सोनू रॉयल आर्ट क्लास टांडा ने दूसरा और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल झांस के हरमनजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जीतने वाले स्टूडेंट्स को याद चिन्ह और प्रमाण पात्र से सम्मानित किया गया। मुख्या मेहमान अश्वनी वर्मा ने बच्चों को कला की बारिकीओं से अवगत किया। इस अवसर पर लाइंस क्लब टांडा गौरव के प्रधान एस एम ओ टांडा डा केवल सिंह, सुधीर सोंधी, दलजीत सोढ़ी, रोहित टंडन, करनैल सिंह मालवा, भारत रतन टंडन, प्रिंसिपल इन्दर कुमार साहनी, रजिंदर सिंह, डा. लवप्रीत सिंह, हेमंत मनराए, गुलशन अरोड़ा, मदन मोहन तलवाड़ इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here