Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur सुरक्षित सीमाओं के साथ ही किसी भी देश की उन्नति संभव: तीक्ष्ण...

सुरक्षित सीमाओं के साथ ही किसी भी देश की उन्नति संभव: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण  द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि हिरोशिमा जापान में हुए G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न देशों की सीमाओं पर एकतरफा बदलाव को रोकने  का संवेदनशील मुद्दा उठाकर एक बार फिर से चीन,पाकिस्तान समेत  उन सभी देशों को कटघरे में खड़ा किया है, जो आतंकवाद के जरिए दूसरे देशों की अखंडता तथा संप्रभुता को चोट पहुंचाते हैं।

Advertisements

नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को सभी देशों द्वारा सराहा गया तथा सीमाओं पर अतिक्रमण को रोकने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ही केवल ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो कि किसी भी मंच पर खड़े होकर पूरी तरह  निडरता से देश की एकता तथा अखंडता व सीमाओं की सुरक्षा की बात करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here