Sunday, November 1, 2026
Home National जाखू जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होगी एस्केलेटर सेवा

जाखू जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होगी एस्केलेटर सेवा

शिमला (द स्टैलर न्यूज़): राजधानी शिमला प्रसिद्ध जाखू मंदिर तक का सफर अब सुविधाजनक होने वाला है। मंदिर आने वाले बुजुर्ग व विकलांग भक्त बिना किसी परेशानी के हनुमान जी के दर्शन कर सकेंगे। शिमला स्मार्ट सिटी के तहत मंदिर में एस्केलेटर लगाया जा रहा है। करीब 7.33 करोड़ की लागत से मंदिर के मुख्य गेट से मंदिर परिसर तक एस्केलेटर की मदद से सीधे मंदिर परिसर पहुंच सकेगें।

Advertisements

बता दें कि मुख्य गेट तक वाहन व टैक्सी सुविधा है, लेकिन ऊपर मंदिर जाने के लिए चढ़ाई वाला रास्ता है। शिमला स्मार्ट सिटी लिमिडेट का कहना है कि शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को एक साल की एक्सटेंशन मिलने से बड़ी राहत मिली है। इस प्रोजेक्ट के महत्व को देखते हुए इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द एस्केलेटर की सुविधा भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here