Friday, October 23, 2026
Home Latest सत्संग में मार पिटाई का मामला आया सामने, 7 नामजद व 4...

सत्संग में मार पिटाई का मामला आया सामने, 7 नामजद व 4 अज्ञात पर मामला दर्ज

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा ब्लाक के गांव बेडिंग में एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान इस सत्संग में पहुंचे बाबा तथा उनके अनुयाइयों पर पंकज तथा उसकी माता तथा अन्य परिजनों को पीटने का आरोप लगा था। इस के बाद पंकज तथा उसके परिवार ने गाँव वासिओ के साथ मिलकर थाने के सामने रोष प्रदर्शन करके न्याय की गुहार लगाईं थी। जिस के वाद तलवाड़ा पुलिस ने आरोपी पक्ष के सभी लोगों को तलवाड़ा थाने में पेश होने को कहा था। पुलिस द्वारा दो वार समय देने के वाव्यूद आरोपी थाने में नहीं पहुंचे। इस मामले में एस एच ओ तलवाड़ा इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि इस घटना में शामिल बेडिंग गांव के दो लोग ही थाने पहुंचे थे।

Advertisements

बाकी लोगों को वार वार समय देने के वावजूद भी आरोपी पेश नहीं हुए है, इस लिए पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ वाई नाम तथा 4 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323,342,427,506,148,149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है सभी को जल्दी ही ग्रिफ्तार किया जाएगा। जिन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उनमे मेहर सिंह, लेख राज वासी गांव बेडिंग, विवेक उर्फ विक्की पुत्र वीर सिंह प्रेमी वासी गांव कोठी,शुभम पुत्र सतीश कुमार वासी गांव भम्बोताड़, जीत राम पुत्र सुख राम वासी गाँव बहकुशाला,लेख राज पुत्र दलीप सिंह, वासी गाँव बेडिंग,गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी पुत्र राजिंदर कुमार वासी गंभीरपुर जिला रोपड़,मोनिका पुत्री जोगिन्दर सिंह वासी गाँव बेडिंग के नाम शामिल है।

पीडि़त पंकज ने पुलिस को दिए व्यान में बताया है कि मेरी दादी कमलेश कुमारी जब बाबा का कीर्तन सुनने गई तो कुलविंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह ने उन्हें माथा टेकने से रोक दिया। जब इस वारे उन से पूछा गया तो कुलविंदर तथा अन्य लोगों ने मुझे जबरदस्ती खींच कर कमरे के अंदर लेजाकर बेरहमी से पीटा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here