Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री मान की तरफ से पंजाब में नई तहसीलों के निर्माण और...

मुख्यमंत्री मान की तरफ से पंजाब में नई तहसीलों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए 99.60 करोड़ रुपए जारी: जिम्पा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के अलग- अलग जिलों में नए तहसील कंपलैक्स बनाने के लिए और कई तहसीलों/ सब- तहसीलों के दफ्तरों की अपग्रेडेशन के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद 99.60 करोड़ रुपए जारी किए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए माल मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए और माल विभाग के काम को और सुचारू करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने कई तहसील/ सब- तहसील दफ्तरों के नए निर्माण के लिए पहलकदमी की है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कई दफ़्तर पुरानी और ख़स्ता हाल इमारतों में चल रहे थे और कई स्थानों पर सुविधाओं की कमी थी। इस लिए इन दफ्तरों को समय का साथी बनाने के लिए 99.60 करोड़ रुपए जारी किए गए है। जिम्पा ने बताया कि होशियारपुर ज़िले के हाजीपुर तहसील कंपलैक्स के लिए 2.52 करोड़ रुपए जारी किए गए है। इससे बठिंडा ज़िले की तीन सब तहसीलों गोनियाना, नथाना और बालियांवाली के कंपलैक्स के निर्माण के लिए क्रम अनुसार 1.04 करोड़ रुपए, 1.47 करोड़ रुपए और 1.42 करोड़ रुपए जारी किए गए है। तलवंडी साबो के तहसील कंपलैक्स के निर्माण के लिए 5.98 करोड़ रुपए दिए गए है। जिम्पा ने बताया कि फरीदकोट ज़िले के जैतो में तहसील कंपलैक्स के पहले फ्लोर के निर्माण और ग्राउंड फ्लोर की रिपेयर के लिए 98.98 लाख रुपए जारी किए गए है। ज़िला फतेहगढ़ साहिब में बस्सी पठाणां में नई इमातर के निर्माण के लिए 8.61 करोड़ रुपए जारी किए गए है। अबोहर में नई इमारत के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपए जबकि गुरू हरसहाय की नई इमारत के लिए 6.19 करोड़ रुपए दिए गए है।

इसी तरह कलानौर, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा और माछीवाड़ा में नई इमारतों के लिए क्रम अनुसार 6.60 करोड़, 5.50 करोड़, 5.98 करोड़ और 44.96 लाख रुपए जारी किए गए है। उन्होंने आगे बताया कि मालेरकोटला ज़िले के अहमदगढ़ और अमरगढ़ में बनने वाले नए कंपलैक्सों के लिए 9.42 करोड़ और 6.69 करोड़ रुपए जारी किए गए है। मोगा और समालसर सब तहसीलों की इमारतों के निर्माण के लिए 1.71 करोड़ रुपए जबकि पटियाला के दूधन साधा तहसील कंपलैक्स के लिए 5.38 करोड़ रुपए जारी किए गए है।

माल मंत्री के बताया कि चमकौर साहिब, चीमा( संगरूर), दिढ़बा और बनूड़ में बनने वाली नई इमारतों के लिए क्रम अनुसार 5.14 करोड़, 4.31 करोड़, 10.68 करोड़ और 3.05 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके है। इनमें से चीमा और दिढ़बा तहसील कंपलैक्सों का नींव पत्थर स्वंय मुख्य मंत्री भगवंत मान ने मई 2023 में रखा था। जिम्पा ने बताया कि इस राशि के इलावा मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 70.76 करोड़ रुपए और जारी करने की मंजूरी दे दी है। इस राशि के जारी होने के बाद होशियारपुर में भी नया तहसील कंपलैक्स बनना शुरू हो जाएगा। इस उदेश्य के लिए 6.52 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके इलावा पंजाब के कई जिलों की तहसीलों/ सब- तहसीलों जैसे फरीदकोट, समाना, फिल्लौर, शाहकोट, कपूरथला, नकोदर, बटाला, रूपनगर, दीनानगर, मुक्तसर साहिब, जालंधर, पठानकोट आदि की नुहार भी सँवारी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here