केंद्रीय फंडों का दुरुपयोग नहीं कर सकेगी पंजाब सरकार: अरविन्द खन्ना  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार अब केंद्रीय फंडों का दुरुपयोग नहीं कर सकेगी। आज यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा विपक्षी दल के रूप में अहम भूमिका निभाएगी। श्री खन्ना ने कहा कि भाजपा पंजाबियों के हक के लिए आवाज उठाएगी।

Advertisements

श्री खन्ना ने कहा कि केंद्र से दलितों के कल्याण और स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाली राशि लाभार्थियों तक सही ढंग से पहुंचे, इसके लिए भाजपा अपनी भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार केंद्र से मिलने वाले फंड में बड़े पैमाने पर घोटाले कर रही है, जिसे लेकर कांग्रेस ने विपक्षी दल के तौर पर उचित भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने कहा कि श्री जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा अब अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here