Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़): जम्मू-कश्मीर में एक बीएसएफ जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा ने पास एक चौकी पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

Advertisements

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह घटना चिलयारी में सीमा चौकी (बीओपी) पर हुई है। उन्होंने बताया कि जवान की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here