Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस द्वारा 20,000 रिश्वत लेने के आरोप में सेवामुक्त एसडीओ काबू

विजीलैंस द्वारा 20,000 रिश्वत लेने के आरोप में सेवामुक्त एसडीओ काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सेवामुक्त एस. डी. ओ. सुदेश कुमार, जो साल 2016 में पंजाब मंडी बोर्ड सब-डिविज़न नंबर 3 ज़िला तरन तारन में तैनात था, को 20,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम एस. डी. ओ. को दर्शन सिंह निवासी पट्टी ज़िला तरन तारन की शिकायत पर काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई है कि पंजाब मंडी बोर्ड ने तरन तारन जिले में लिंक सड़कों के निर्माण का काम दर्शन सिंह की फर्म एल. टी. बिल्डरज़ को अलाट किया था। उक्त एस. डी. ओ. ने फर्म की 34,33,002 रुपए की ज़मानत राशि वापस करने के एवज में शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए रिश्वत माँगी थी और वह 20,000 रुपए रिश्वत ले चुका है।

Advertisements

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत उक्त एस. डी. ओ. के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर नंबर 09 तारीख़ 06-03-2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में दर्ज की गई और आज विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here