Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur श्री राधा कृष्ण वैल्फेयर सोसायटी ने कच्चे क्वार्टर शिव मंदिर में मूर्ति...

श्री राधा कृष्ण वैल्फेयर सोसायटी ने कच्चे क्वार्टर शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा व धूमधाम से मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नं 43 के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर शिव मंदिर में श्री राधा कृष्ण वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए लक्की ठाकुर ने बताया कि इस समारोह दौरान पंडित राम कृष्ण शर्मा ने श्रद्धालुओं को कथा तथा संकीर्तन के माध्यम से मंत्र मुग्ध किया। इस मौके पर आए हुए श्रद्धालुओं के लिए लंगर का विशेष प्रबंध किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण वैल्फेयर सोसायटी ने निगम व प्रशासन से अपील की है कि सावन माह के भीत्तर ही मंदिर तथा पार्क की दशा सुधारी जाए तथा रंग रोगन करवाया जाए। इस अवसर पर सुषमा ठाकुर, नीरू बाला, सरोज ठाकुर, नीरज शर्मा, राकेश ग्रोवर, सुरिंदर कुमारी, आशा दत्ता, रीना, पूनम देवी, सपना देवी, चिंता शर्मा, सुमन मालिक, बीना मालिक, नीलम शर्मा, महेश शर्मा, मोहिंदर कुमार, रानी देवी, उषा देवी, यशपाल शर्मा, जीवन ठाकुर, दर्शना देवी, ठाकुर मीर सिंह, भुवनेश ठाकुर, मीना ठाकुर, राज रानी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here