Tuesday, October 20, 2026
Home Latest शिवसेना हिंदुस्तान ने लाठीचार्ज से घायल हुए कावडिय़ों का जाना हाल, घटना...

शिवसेना हिंदुस्तान ने लाठीचार्ज से घायल हुए कावडिय़ों का जाना हाल, घटना की निंदा की

मोगा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: नरेश कौड़ा। मोगा में कावड़ यात्रियों पर लाठीचार्ज एवं फायरिंग की जो घटना हुई थी उसके लिए शिवसेना हिंदुस्तान की उच्च स्तरीय टीम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के दिशा निर्देशानुसार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी पंजाब एवं राजस्थान कृष्ण शर्मा कार्यकारी पंजाब अध्यक्ष संजीव देम के नेतृत्व में मोगा के निजी अस्पताल में घायल कांवडिय़ों का हालचाल जानने एवं वस्तुस्थिति देखने के लिए पहुंचे। उनके साथ टीम में मनदीप शर्मा पंजाब अध्यक्ष, महिला सेना उद्योग सेना के पंजाब अध्यक्ष बॉबी मित्तल, उपाध्यक्ष पंजाब रामबचन खेमचंद, मजदूर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Advertisements

इस अवसर पर अपने संबोधन में कृष्ण शर्मा व संजीव देम ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है। जिसमें करोड़ों शिव भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है और मोगा में आए कावडिय़ों पर ऐसी घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त नेताओं ने कहा कि कावड़ यात्रियों पर ऐसी कार्रवाई पंजाब सरकार वह पंजाब पुलिस की छवि को खराब करती है। उक्त नेताओं ने कहा कि जहां पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी डीजीपी साहिब अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुलिस की छवि बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं वही ऐसे कुछ पुलिस मुलाजिम ऐसी हरकत करके पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं।

उपरोक्त नेताओं ने डीजीपी साहब व मुख्यमंत्री पंजाब से मांग करते हुए कहा कि जिन्होंने लाठीचार्ज किया है उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाए। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि ऐसे माहौल में संयम से काम लेना चाहिए था बड़े-बड़े मामलों में बहादुर पंजाब पुलिस संयम से काम लेते हुए स्थिति को संभाल लेती है और मोगा में कांवरियों पर लाठीचार्ज में फायरिंग होना मंद भागा है उपरोक्त नेताओं ने प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज का खर्च वहन करने का जो निर्णय लिया है को एक अच्छा प्रयास बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here