Tuesday, October 20, 2026
Home Latest अग्रवाल सभा ने नेचर पार्क मोगा में पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाते...

अग्रवाल सभा ने नेचर पार्क मोगा में पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाते हुए पौधारोपण किया

मोगा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: नरेश कौड़ा। नेचर पार्क मोगा में अग्रवाल सभा जिला मोगा की टीम के द्वारा मनजीत कांसल, विकास बांसल और रामपाल गुप्ता के कुशल नेतृत्व और सुयोग्य प्रबंधन में पौधारोपण किया गया। जिसके प्रोजैक्ट चेयरमैन राज्य कार्यकारिणी सदस्य ऋषिराज गर्ग और यूथ अग्रवाल सभा मोगा के अध्यक्ष रिशु अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज उनकी टीम के द्वारा 101 गुलाब के फूलों के पौधे लगाए गए हैं। जिसमें नेचर पार्क मेरा सोहना मोगा के हरप्रीत सिंह मिक्की और लैक्चरार तेजिन्दर सिंह जशन स्टेट अवार्डी की विशेष तौर पर शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर वातावरण प्रेमी होने के नाते भविष्य में भी इस प्रकार की परियोजनाओं को जारी रखते हुए मोगा के सभी पार्को में पौधारोपण करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंजीत कांसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास बंसल और महासचिव रामपाल गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक विधाओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Advertisements

पंजाब में आज वनों के द्वारा अधिकृत भूमि निरंतर कम होती जा रही है जो कि विशेष रूप से चिंताजनक है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और आधुनिक परिप्रेक्ष्य में अत्यधिक भौतिकवादी युग में पशु पक्षियों का जीवन भी असहज और असुरक्षित बना कर रख दिया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा मोगा के जिला कोआर्डिनेटर हर्ष कुमार गोयल ने कहा कि नेचर पार्क मेरा सोहना मोगा की टीम के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह मिक्की, प्रवीण गर्ग, रजनीश कुमार, दमन गोयल, नरेश गोयल, लक्की बेदी, हरजीत सिंह, मुख्तार सिंह चेयरमैन, हरजीत सिंह, नरेश गोयल, सुनील जायसवाल, प्रिंस अरोड़ा मनमीत सिंह, जतिंद्र सिंह, नरिन्द्र कुमार, टोनी अरोड़ा, राजू ,रोहित गर्ग द्वारा जंगली जड़ी बुटियों वाले क्षेत्र को शहर का सबसे रमणीक स्थान में परिवर्तित कर दिया है।

इस अवसर पर दिनेश बांसलस प्रदीप बांसलस विमल जैनस विपिन गुप्तास सुरेंद्र अग्रवालस रवि गुप्तास दीपक जिंदलस रिशु अग्रवालस विनीतस राजन बांसल, भारत गुप्ता, कृष्ण गोपाल, नीटू, लीना गोयल, शिल्पा बांसल, नीरू अग्रवाल, रिंकल गुप्ता, अलका गोयल, रूबी सिंगला, नीतिश गर्ग, शौर्य जिंदल, हर्षित जिंदल, अमोलिका, नमस्वी, अंतरिक्ष गोयल, दमन गोयल, दिनेश गर्ग आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here