Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh खेल मंत्री की मंजूरी उपरांत 106 जूनियर प्रशिक्षकों को कोच के तौर...

खेल मंत्री की मंजूरी उपरांत 106 जूनियर प्रशिक्षकों को कोच के तौर पर तरक्की

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मंज़ूरी उपरांत खेल विभाग की तरफ से 106 जूनियर प्रशिक्षकों को तरक्की देते देकर कोच बना दिया गया है। खेल मंत्री मीत हेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर खेल विभाग द्वारा राज्य में खेल समर्थकी माहौल सृजित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रह है और सरकार पंजाब को फिर खेल में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग में काम करते 106 जूनियर कोच को पदोउन्नत करके कोच बनाया गया है।
मीत हेयर ने आगे कहा कि खेल विभाग को मज़बूत करने के लिए जहां नयी खेल नीति के जल्द ही लागू करने उपरांत सभी ग्रुपों के पदो को भरा जाएगा वहीं पदोन्नत भी किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गांव स्तर के खेल सैंटरें से लेकर राज्य स्तर के एक्सीलेंस सैंटर बनाऐ जा रहे हैं। पंजाब के युवाओं को सही दिशा देने और उनकी ऊर्जा को सही राह पर ़ लाने की तरफ ध्यान दिया जा रहा है तो पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रौशन करे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here