Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh खेल मंत्री द्वारा जांच के आदेश, तीन दिनों के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट...

खेल मंत्री द्वारा जांच के आदेश, तीन दिनों के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट माँगी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्टस ( पी. आई. एस.) के मोहाली सैंटर में खिलाड़ियों के सुबह के खाने के दौरान सेहत ख़राब होने की आयी मीडिया रिपोर्टों का गंभीर नोटिस लेते हुये पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जांच के आदेश देते हुये तीन दिनों के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट माँगी है। 

Advertisements

मीत हेयर ने विभाग के विशेष मुख्य सचिव को इस सभी मामले की जांच करके इसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर सौंपने के लिए कहा है। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा और सरकार खिलाड़ियों की सेहत एवं सुरक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में लापरवाही सामने आई तो दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here