सरबत दा भला ट्रस्ट ने दिया बेटी रजनी पाल को कालेज फीस का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरबत दा भला ट्रस्ट के मुख्य डा. एस पी सिंह ओबराय जी के योग्य मार्गदर्शन में आज ट्रस्ट के होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, सचिव अवतार सिंह ने अपनी टीम के साथ बेटी रजनी पाल सुपुत्री वेग रानी पाल एवं राम प्रकाश को उसकी बीटेक सीएसई के चौथे सेमेस्टर की फीस का चेक प्रदान किया। अवतार सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद एवं बेसहारा भाई बहनों को मासिक पेंशन भी दी जाती है।

Advertisements

समाज सेवा में ट्रस्ट द्वारा बढ़-चढक़र भाग लेते हुए होशियारपुर शहर में 4 तथा टांडा में 2 डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। जहां जरूरतमंद बहुत ही कम लागत पर अपना डायलिसिस करवा सकते हैं। ट्रस्ट द्वारा अब तक खोली गई लैबोरेटरियों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। बाढ़ पीडि़तों के लिए ट्रस्ट के मुख्य डॉ एस पी सिंह ओबरॉय जी द्वारा अनेकानेक सेवाएं दी जा रही हैं। रजनी पाल के पिता राम प्रकाश ने एसपी सिंह ओबरॉय एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन द्वारा दी जा रही सेवा अतुल्नीय है। इस मौके प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी के साथ सचिव अवतार सिंह, जनरल जे एस ढिल्लों, जगमीत सिंह सेठी, मास्टर गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह जंडा एवं राकेश भार्गव भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here