Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने गुरिंदर खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए का चेयरमैन...

वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने गुरिंदर खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए का चेयरमैन नियुक्त किया

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। वर्ल्ड गतका फेडरेशन ने अमेरिका में गतका के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यात सिख नेता, उद्यमी और सार्वजनिक वक्ता गुरिंदर सिंह खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए का चेयरमैन नियुक्त किया है। वर्ल्ड गतका फेडरेशन (डब्ल्यूजीएफ) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और महासचिव डा. दीप सिंह ने फिशर्स, इंडियाना में गुरिंदर खालसा को नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें इस नियुक्ति के लिए बधाई दी।

Advertisements

डब्ल्यूजीएफ ने खालसा को गतका फेडरेशन यूएसए के चेयरमैन के रूप में देश भर में गतका के अभ्यास को बढ़ावा देने और विस्तार करने का काम सौंपा गया है। उनकी जिम्मेदारियों में संयुक्त राज्य अमेरिका के विभिन्न राज्यों में गतका एसोसिएशन्स की स्थापना करना, गतका खिलाड़ियों/अखाड़ों के साथ समन्वय करना, देश में बैठकें और कार्यक्रम आयोजित करना और गतका प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के दौरान गतका फेडरेशन यूएसए का प्रतिनिधित्व करना शामिल है।गुरिंदर सिंह खालसा, जो अमेरिका में सिख पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, का गतका के क्षेत्र में उनकी नई भूमिका में स्वागत करते हुए, गतका प्रमोटर हरजीत सिंह ग्रेवाल और डॉ. दीप सिंह ने आशा व्यक्त की कि खेल के प्रति खालसा के समर्पण, प्रेम और जुनून को देखते हुए, वे इस प्राचीन खेल को बढ़ावा देने के लिए गतका फेडरेशन यूएसए और डब्ल्यूजीएफ द्वारा उल्लिखित वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर, गुरिंदर सिंह खालसा ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए डब्ल्यूजीएफ का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वे अमेरिका में मार्शल आर्ट गतका को एक खेल के रूप में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here