
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गैंद, मोहिंदर पाल मान, यशपाल शर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही संकल्प लिया था कि देश में मौजूदा 2.93 करोड़ बेघरे लोगों में से किसी भी गरीब को बिना मकान की छत के नहीं रहने दिया जाएगा। इस संकल्प को लेकर मोदी ने 25 जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया इसके बड़े सकारात्मक परिणाम निकले हैं, अब तक इस योजना के अंतर्गत 2 लाख करोड़ से अधिक राशि जारी की जा चुकी है।

जिससे करीब एक करोड़ 25 लाख लोगों को नए मकान बनाकर दिए जा चुके हैं। अब इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा ने सन 2024 लिए बढ़ा दिया है, ताकि और अधिक बेघरे लोगों को इसका लाभ पहुंच सके, इसके अंतर्गत पंजाब के शहरों में लोगों के लिए और ₹101 करोड़ की राशि जारी की गई है जिससे 25000 और शहरी बेघर लोगों को घर मिल सकेगे। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा इस राशि जारी करने का आभार प्रकट किया है।
सूद ने कहा है कि पंजाब के 25000 नए बेघरों को नया घर मिलेगा। उपरोक्त राशि पंजाब में लोगों के लिए जारी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा हैं कि गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान देने की बातें तो बहुत की जाती है, परंतु कोई विरला ही नरेंद्र मोदी जैसा भारत माता का लाल इन गरीबों के इन सपनों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी इसी तर्ज पर अपनी स्कीमें शुरू करनी चाहिए ताकि गरीबी रेखा मिटाने का लक्ष्य जल्दी से जल्दी पूरा हो सके।












