Friday, October 30, 2026
Home Punjab मंत्री बलजीत कौर 6 अगस्त को अबोहर में आर्यन्स स्कॉलरशिप मेले का...

मंत्री बलजीत कौर 6 अगस्त को अबोहर में आर्यन्स स्कॉलरशिप मेले का करेंगे उद्घाटन

अबोहर, (द स्टैलर न्यूज़)। आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, राजपुरा, निकट चंडीगढ़ और गुरुकुल एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, फाजिल्का 6 अगस्त को संगम पैलेस, अबोहर में एक छात्रवृत्ति और सांस्कृतिक मेले का आयोजन कर रहे हैं।  डॉ. बलजीत कौर  सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, छात्रवृत्ति मेले का उद्घाटन करेंगी, जबकि  डॉ. अंशू कटारिया ,अध्यक्ष,आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज , समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी गुरुकुल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के निदेशक भूरा राम ने मीडिया को दी।

इस आयोजन में जरूरतमंद और पात्र एससी/एसटी छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, वहीं दूसरी ओर सामान्य छात्रों को भी सरकारी निज़्मो अनुसार आंशिक छात्रवृत्ति के लिए चुना जाएगा। छात्र इंजीनियरिंग, कानून, फार्मा, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान आदि सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों का विकल्प चुन सकते हैं। छात्रों के छात्रवृत्ति संबंधी प्रश्नों के लिए एक हेल्पलाइन 98776-00380 भी शुरू की गई है। चयनित विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा छात्रवृत्ति पत्र दिया जायेगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here