Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh हरचन्द बरसट द्वारा बाढ़ राहत कामों के लिए एक महीने के वेतन...

हरचन्द बरसट द्वारा बाढ़ राहत कामों के लिए एक महीने के वेतन का मुख्यमंत्री राहत फंड में योगदान

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट ने बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला है। पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 47.25 लाख रुपए दिए हैं। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट ने मुख्यमंत्री स. भगवंत मान को 47.25 लाख रुपए का चैक सौंपा। उन्होंने इस कुदरती आपदा में राज्य सरकार की मदद के लिए आगे आने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के मुलाजिमों का धन्यवाद किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य बड़े स्तर पर किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की समूची मशीनरी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास की सुविधा देने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here