Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh सरकारी बरजिंद्रा कॉलेज में बीएससी कोर्स जल्द होगा शुरू : स्पीकर कुलतार...

सरकारी बरजिंद्रा कॉलेज में बीएससी कोर्स जल्द होगा शुरू : स्पीकर कुलतार संधवां

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि फरीदकोट के सरकारी बरजिंद्रा कॉलेज में बी. एस. सी. (कृषि) कोर्स जल्द शुरू हो जायेगा और जल्द ही इस सम्बन्धी ज़रूरी कार्यवाहियां मुकम्मल कर ली जाएंगी। सरकारी बरजिंद्रा कॉलेज में बी. एस. सी. (कृषि) कोर्स फिर शुरू करने संबंधी स्पीकर स. संधवां ने आज पंजाब विधान सभा सचिवालय में कृषि मंत्री पंजाब स. गुरमीत सिंह खुड्डियां, कृषि और उच्च शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर और कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग करके प्रगति का जायज़ा लिया। 

Advertisements

स. संधवां ने बताया कि सरकारी बरजिंद्रा कॉलेज फरीदकोट मालवे क्षेत्र की अहम शैक्षिक संस्था है, जहाँ अन्य डिग्रियों के साथ-साथ बी. एस. सी. (कृषि) कोर्स भी पढ़ाया जाता था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के दौरान विद्यार्थियों के आखि़री बैच ने बी. एस. सी. (कृषि) कोर्स के लिए कॉलेज में दाखि़ला लिया था और इस वर्ष उस बैच का आखि़री वर्ष है। उन्होंने कहा कि कृषि कोर्स करने के इच्छुक इलाके के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने से रोकने के लिए बंद किये गए इस कोर्स को फिर शुरू करवाया जा रहा है। स. संधवां ने सम्बन्धित विभागों को हिदायतें देते हुये कहा कि कॉलेज में इसी सैशन से कृषि कोर्स के दाखि़ले शुरू करने के लिए विज़टिंग प्रोफैसरों की भर्ती, लैबों आदि में ज़रुरी उपकरण और अन्य ज़रूरी कार्यवाहियां जल्द मुकम्मल करनी यकीनी बनाईं जाएँ। 

इस मौके पर विधायक फरीदकोट स. गुरदित्त सिंह सेखों, विशेष मुख्य सचिव कृषि के. ए. पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा जसप्रीत तलवार, वाइस चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला प्रो. अरविन्द, डीन कॉलेज कृषि पी. ए. यू. डा. रविन्द्र कौर धालीवाल, डा. मानव इन्द्र सिंह, डिप्टी डायरैक्टर उच्च शिक्षा डा. अश्वनी भल्ला, प्रिंसिपल बरजिंद्रा कॉलेज राजेश कुमार और डा. नरिन्दरजीत सिंह बराड़ आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here