अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य पर सर्वहितकारी विद्या मंदिर में शहीदों को किया नमन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी होशियारपुर में अखंड भारत दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले वीर सपूतों को स्मरण किया गया। विद्यालय के अध्यापक रजनीश कुमार ने सभी छात्रों को अखंड भारत के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की प्रसन्नता में हमें भारत को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रभक्तों को नहीं भूलना चाहिए। इसके उपरांत छात्रों ने देशभक्ति के गीत व कविताओं की प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रभक्ति से संबंधित ड्राइंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। सभी छात्रों ने सहर्ष इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

Advertisements

प्रधानाचार्य अरुण पुंज ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को अखंड भारत दिवस की परिकल्पना को स्मरण करते हुए भारत से भिन्न हुए सभी देशों को पुनः संगठित करने के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि हमारे भारत वर्ष को अगर पुनः विश्व गुरु के पटल पर लाना है तो इसके लिए भारत को खंडित होने से रोकना है एवं प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। भारत माता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण पुंज एवं सभी अध्यापकों व छात्रों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके भारत माता पूजन किया एवं अखंड भारत के स्वप्न को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here