Sunday, October 18, 2026
Home Latest स्पीकर कुलतार संधवां ने कोटकपूरा से सम्बन्धित फ़ौजी जवान रमेश लाल सहित...

स्पीकर कुलतार संधवां ने कोटकपूरा से सम्बन्धित फ़ौजी जवान रमेश लाल सहित 9 जवानों की मौत पर किया गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।  पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने लद्दाख़ के लेह जिले में भारतीय फ़ौज की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से 9 फ़ौजी जवानों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स. संधवां ने इस दुर्घटना पर अफ़सोस प्रकट करते हुये कहा कि मृत हुए इन फ़ौजी जवानों में ज़िला फरीदकोट के गाँव सिरसड़ी का निवासी जे. सी. ओ रमेश लाल (41) पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह भी शामिल है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि रमेश लाल 24 साल पहले भारतीय फ़ौज में भर्ती हुआ था। उन्होंने कहा कि वह फ़ौजी जवान के परिवार के दुख में साथ हैं।उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करे और पीछे रहे परिवारों को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here