पागल दिग्विजय को तत्काल प्रभाव से पागल खाने भेजो: शाम सुंदर अग्रवाल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मध्य प्रदेश में नूह जैसे भाजपा द्वारा दंगे कराने की साजिश वाले बयान पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि घड़ी-घड़ी फालतू बात बोलने वाले दिग्विजय सिंह का मनसिक स्तर बिगड़ चुका है उन्हें इलाज के लिए पागलखाने भेज देना चाहिए क्योंकि उनकी बेफजूल की बयानबाजी ये साबित करने के लिए काफी है कि उनके सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो गई है।शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा उन्हें पाकिस्तान समर्थक नेता करार दिया। उन्होंने ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता इस देश पर एक धब्बा हैं। ऐसे लोग जो पाकिस्तान के समर्थन में बोलते हैं, देश की सेना और सैनिकों का अपमान करते है, आतंकवादियों को संरक्षण देने और इस देश को विभाजित करने की बात करते हैं, जो सावरकर का अपमान करते है, जो जिन्ना कि जिन्ना साहब कहते है, जो हिन्दू समाज को बदनाम करने के लिए भगवा आंतक का झूठा प्रचार करते है, देश भगत संगठन आरएसएस और बजरंग दल के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने वाले ऐसे लोगों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह लोग क्या हिंदू की समग्रता पर प्रश्न चिह्न खड़ा नहीं कर रहे हैं। हिंदुत्व को आतंकवाद कहने वाला व्यक्ति इस तरह की बात करता है, वह तो कहने लायक नहीं है। दिग्विजय सिंह में अगर जरा सी नैतिकता है तो राजनीती से सन्यास ले कर अपना मुंह बंद कर घर बैठे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित है और रहेगा। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता और बयानों के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में एक बार नहीं कितनी ही बार हिंदू विरोधी बयान देकर इस देश की मौलिक चेतना के साथ खिलवाड़ करने में कभी कोई संकोच नहीं किया है। उनका मुस्लिम प्रेम स्पष्ट झलकता रहता है। उन्हें मुगलो,तुर्कों और अन्य मुस्लिम शासकों के हिंदू विरोधी दृष्टिकोण और अत्याचारों में भी कोई बुराई दिखाई नहीं देती बल्कि इसके विपरीत वह यह कहने में भी संकोच नहीं करते कि मुगलों के समय में हिंदू पूर्णतया सुरक्षित रहे थे। ऐसे लोगों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।

अग्रवाल ने कहा कि 2014 में भारत के राजनीतिक परिदृश्य में एक जबरदस्त बदलाव हुआ और देश को एक मजबूत इरादों वाली मजबूत सरकार मिली, जिसका नेतृत्व 21वीं सदी के विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया जा रहा था।और फिर राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में देश में चीजें तेजी से बदलना शुरू हुईं।प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों के नतीजे हम लगभग हर क्षेत्र में गुणात्मक प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here