Sunday, November 1, 2026
Home Latest थाना प्रभारी व पीडीएएफ टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के...

थाना प्रभारी व पीडीएएफ टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के पशुओं के लिए चारा पहुंचाया

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़): मुकेरियां में बाढ़ से प्रभावित गांव की लोगों की मदद के लिए पी.डी.ए एफ पर टीम के प्रयासों से जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के पशुओं के लिए चार पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह एवं पीडीएफ के जिला प्रधान हरदीप सिंह ने बताया के बाढ़ पीड़ित गांव कोलिया सिंबली मेहिताबपुर आदि के लोगों के पशुओं के लिए गांव बुलोवाल, हरियाना, भूंगा से हरनूर धालीवाल, सुखदेव सिंह, वरिंदर पाल सिंह, प्रदीप सिंह, मलकीत सिंह, चरण सिंह, कमल सिंह, गुरजीत सिंह आदि ट्रैक्टर ट्रालियों में चारा लेकर पहुंचे।

Advertisements

इस पी.डी.ए.एफ. से सुरिंदर सिंह माना, नंबरदार करनैल सिंह बिशनपुर, लखबीर सिंह चक्क के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वह और उनकी संस्था जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here