Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग से भारत ने स्थापित किया नया...

चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग से भारत ने स्थापित किया नया कीर्तिमान: सेतिया/संजीव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा की बैठक महासचिव व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव कमलजीत सेतिया विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस मौके पर सभा पदाधिकारियों ने चंद्रयान 3 की सेफ लैंडिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों के साथ-साथ देशवासियों को इस महान उपलब्धि की बधाई दी। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि पूरे विश्व की नजऱें आज भारत पर टिकी हैं।

Advertisements

क्योंकि हमारा देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश आज अंतरिक्ष की खोज में भारत का साथ मांग रहे हैं। क्योंकि, उन्हें पता है कि भारत के बिना कोई भी बड़ी खोज संभव ही नहीं है। इस मौके पर कमलजीत सेतिया ने देश वासियों को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने दुनिया को बता दिया है कि भारत सदैव सर्वश्रेष्ठ था और है तथा इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच एवं इसरो पर उनका विश्वास और आगे बढऩे की प्रेरणा दे रहा है।

इस दौरान सभा पदाधिकारियों ने मिठाई बांटी और देश भक्ति की गीतों पर नाच-नाच कर इस उपलब्धि की खुशी मनाई। इस मौके पर अशोर अरोड़ा, दीपक मेहंदीरत्ता, दविंदर अरोड़ा, राजन मखीजा, विनोद रल्हन, रुपेश अरोड़ा, राजीव मनचंदा, रमेश अरोड़ा, अनिल पाहवा, गुलशन अरोड़ा, सुनील मखीजा, किट्टू अरोड़ा, हरजीत सिंह, सोनू अरोड़ा, बोबी अरोड़ा आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here