Thursday, October 29, 2026
Home Education लायसं क्लब प्रिंस ने शानदार समारोह में प्रदेश के 75 अध्यापकों का...

लायसं क्लब प्रिंस ने शानदार समारोह में प्रदेश के 75 अध्यापकों का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस की तरफ से अध्यापक दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय एक शानदार समागम होटल प्रेसीडेंसी में प्रेजीडेंट लायन रणजीत सिंह राणा की अगुवाई में करवाया गया।

Advertisements

इस मौके पर जिलाधीश आईएएस आशिका जैन ने मुख्य अतिथि एवम आईएएस ओशी मंडल असिस्टेंट कमिश्नर होशियारपुर एसडीएम पीसीएस गुरसिमरनजीत कौर शेखों, डीईओ ललिता अरोड़ा ने विशेष तौर पर पहुंचकर होशियारपुर सहित अलग-अलग जिलों से आए 75 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधीश आशिका जैन ने लायसं क्लब के समाज सेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापक हमारे समाज एवं देश के निर्माता हैं और क्लब की तरफ से उन्हें सम्मानित करना उनके कार्य को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज अगर वह आईएएस हैं तो वह अपने अध्यापकों के कारण ही हैं, जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचने में उनका मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने अध्यापकों का सदैव सम्मान करना चाहिए और एक अध्यापक होने के नाते हमारा भी फर्ज बनता है कि हम स्कूल एवं कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश एवं समाज की सेवा के प्रति भी प्रेरित करें।

जिस प्रकार माता पिता हमें जन्म देकर इस संसार में लाते हैं उसी प्रकार इस संसार को चलाने में मनुष्य की भूमिका के लिए अध्यापक, एक गुरु ही उसे तैयार करता है। इसलिए गुरु का दर्जा सभी से ऊंचा माना गया है।

 इस दौरान  गुरसिमरनजीत कौर शेखों एसडीएम होशियारपुर ने कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा कोई मान एवं सम्मान नहीं होता कि उसके विद्यार्थी पढ़ लिखकर एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करें।

पावर काम के डिप्टी चीफ इंजीनियर लायन डा. सुरिंदर पाल सोंधी  डिस्ट्रिक्ट 321 डी के वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर  ने कहा कि लायसं क्लब पूरे विश्व में समाज सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने लायसं क्लब होशियारपुर प्रिंस के अध्यक्ष लायन रणजीत सिंह राणा व उनकी सारी टीम को इतने बड़े आयोजन के लिए बधाई दी।

इस मौके आईएएस ओशी मंडल असिस्टेंट कमिश्नर होशियारपुर ने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नई पाढ़ी को खेलों से जोड़ने के क्षेत्र में कार्य करने की जरुरत है और लायसं क्लब द्वारा इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान डीईओ ललिता अरोड़ा ने इस समागम ने सन्मानित होने पर सभी अध्यापकों को बधाई दी
ओर लायंस क्लब का धन्यवाद किया समारोह में आए हुए मेहमानों एवं अध्यापकों तथा सहयोगियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष लायन रणजीत सिंह राणा, सेक्रटरी डा. रत्न चंद, समाज सेवी लायन आज्ञापाल सिंह साहनी, प्रोजैक्ट कनवीनर प्रिं. शैलेन्द्र ठाकुर, कोकनवीनर प्रिं. तरलोचन सिंह, प्रोटोकाल अधिकारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करके देश एवं समाज के निर्माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। इस मौके पर  धीरज वशिष्ट , लायन सुरजीत पाल, लायन रणधीर सिंह, लायन शमशेर सिंह ,मा. कमल छाबड़ा, मा. रमन कुमार, मा. कमलजीत हीर, नवांशहर के डिप्टी डीईओ  अमरजीत खटकड़ ,संदीप मिंटू, लायन संतोष कुमारी,  रविंदर कौर .एवम लाइन रंजीत राणा के माता जी बलवीर कौर ओर बेटी सहजप्रीत कौर वी मजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here