Monday, October 5, 2026
Home Education डीएवी स्कूल ने 8वीं, 10वीं और 12वीं के परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करने...

डीएवी स्कूल ने 8वीं, 10वीं और 12वीं के परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों का किया अभिनंदन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं, 10वीं और 8वीं कक्षा के परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के विद्यार्थियों का स्कूल में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता में अपने अध्यापकों के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और अध्यापकों ने उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद प्रदान किया। 

Advertisements

स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार और सचिव प्रो आर एम भल्ला ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें जीवन में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल के बेहतरीन परिणामों के लिए प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा करते हुए मैनेजिंग कमेटी की ओर से स्कूल तथा विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि 12वीं कक्षा में में तीनों संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है और  20 बच्चों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि 50 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए हैं।

विज्ञान संकाय में 94.2% अंकों के साथ पुलकित सूद पहले, 94% अंकों के साथ प्रगति साहिब दूसरे और 92.8% अंकों के साथ सिमरदीप कौर तीसरे स्थान पर रहे। कला संकाय में सुप्रिया 86.2% अंकों के साथ पहले, 85.8 प्रतिशत अंकों के साथ आर्यन सूद दूसरे और 80.6% अंकों के साथ मनजोत सिंह  तीसरे स्थान पर रहे। 12वीं ई कॉमर्स संकाय में रोहित वीर ने 89.2 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि सागर मेहरा और आर्यन भटी  86.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 86.4% अंकों के साथ दिव्यम बंसल तीसरे स्थान पर रहे।  

इसी प्रकार दसवीं कक्षा में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किए। दसवीं कक्षा में स्वप्निल यादव ने 89.38% प्रतिशत अंकों के साथ पहले, चरणजोत सिंह ने 84.92% अंकों के साथ दूसरा और अकालजोत सिंह ने 81.84% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

बोर्ड की ओर से घोषित आठवीं कक्षा के नतीजे में दीक्षा सैनी ने 87% अंकों के साथ पहले, गुरसिमर कौर ने 83% अंकों के साथ दूसरा और लविश यादव ने 72.3 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हसिल किया।

प्रिंसिपल राजेश नेइस सफलता के लिए विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के निर्देशन में स्कूल निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है और इसके लिए वह अपने और समूह स्टाफ सदस्यों की तरफ से डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी होशियारपुर का धन्यवाद करते हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के लिए अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन हेतु उनका धन्यवाद किया। विद्यार्थियों का कहना था कि स्कूल में पढ़ने के दौरान जहां उन्हें परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया वहीं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जो जीवन भर उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here