Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh खिलाड़ियों के सुचारू प्रबंधों के लिए हर जिले में दो नोडल अधिकारी...

खिलाड़ियों के सुचारू प्रबंधों के लिए हर जिले में दो नोडल अधिकारी लगाऐ : मीत हेयर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ‘खेडां वतन पंजाब दियां – 2023’ उद्घाटनी समारोह के बाद शुरू हुए ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों में राज्य के खेल मैदानों में खिलाड़ियों द्वारा पूरे ज़ोश से हिस्सा लिया जा रहा है। खेल विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय टूर्नामैंट के दौरान खिलाड़ियों के सुचारू प्रबंधों की निगरानी के लिए हर जिले में दो नोडल अधिकारी लगाऐ गए।

Advertisements

आज यहाँ जारी प्रैस बयान में जानकारी देते हुये खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि इस समय पर कार्पारेशन शहरों सहित 157 ब्लाकों में आठ खेलों के मुकाबले चल रहे हैं जिनमें डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ से पंजाब को खेल में फिर देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए जमीनी स्तर से खेल और खिलाड़ियों को ध्यान देने के निर्देशों पर हर जिले में दो नोडल अधिकारी लगाए हैं जिससे खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न आए।

मीत हेयर ने आगे बताया कि ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के सफल प्रबंधन के लिए हर जिले में एक स्थानीय कोच और एक कर्मचारी मुख्यालय से नोडल अफ़सर लगाया है जो खिलाड़ियों के लिए उचित प्रबंधों जैसे कि ग्राउंड, खाने-पीने आदि का सब प्रबंध देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here