Sunday, October 18, 2026
Home Latest श्रीमद भागवत कथा के उपलष्य में निकाली कलश् यात्रा बही आस्था, भक्ति व...

श्रीमद भागवत कथा के उपलष्य में निकाली कलश् यात्रा बही आस्था, भक्ति व हर्ष की त्रिवेणी

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। हैरिटेज सिटी कपूरथला में श्री रानी साहिब मंदिर में श्रीमद भागवत कथा के उपलष्य में निकाली कलश् यात्रा में आस्था, भक्ति व हर्ष की त्रिवेणी इस प्रकार बही की हर वर्ग के लोगों ने भगवान श्री राधा कृष्ण जी की प्रतिमाओं के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी हाजिरी लगवाई और हर आयु के व्यक्ति ने दोनों हाथ जोड़कर विश्व कल्याण व सुख शांति और स्मृद्धि के लिए विन्रम प्रार्थना भी की। कलश् यात्रा के आरंभ से सड़कों पर रंग बिरंगे फूलों की सेज बिछाई गई और भक्जनों ने कलश् यात्रा के पूरे मार्ग में साफ सफाई भी की।

Advertisements

वहीं संकीर्तन मंडली ने हरे राम हरे कृष्ण की धुनी में सभी भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया।श्रीमद भागवत कथा के उपलष्य में निकाली कलश् यात्रा में भक्तजनों का सैलाब बड़े स्तर पर उमड़ा व लोगों ने अपने तन मन के साथ सेवा करते हुए कलश् यात्रा पर पुष्प वर्षा व विभिन्न खाद्य पदार्थो के साथ भव्य स्वागत किया।भगवान श्री राधा कृष्ण जी जग के स्वामी के भजनों पर चल रही कलश् यात्रा अमृतसर रोड से होती हुई श्री सत्यनारायण मंदिर, कचहरी चौंक, सदर बाजार,सर्राफा चौंक,जलौखाना चौंक,शालीमार बाग रोड से होकर संपन्न हुई। इसी तरह संबोधित करते श्री रानी साहिब मंदिर के महासचिव शशि पाठक ने कलश् यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी भक्जनों व शहर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री राधा कृष्ण जी का आर्शीवाद सदैव भक्तजनों पर बरसता है।

कलश् यात्रा में प्रभु ने स्वयं भक्तजनों पर आपार कृप्या की है। जिसके परिणामस्वरुप हर तरफ खुशी व जोश की लहर देखने को मिली है।कलश् यात्रा के समापन पर भगवान श्री राधा कृष्ण जी की भव्य आरती गायन कर भोग प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर श्री रानी साहिब मंदिर के महासचिव शशि पाठक, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, मोहीत अग्रवाल, वरून शर्मा, अनील अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल वीक्रम गुप्ता, साहील गुप्ता, वोवी, वालीया जी, श्री सत्यनारायण मंदिर के नरेश गोसाई, भाजपा नेता पवन धीर, मुनीष अग्रवाल, वीशू शर्मा, विशाल  राजपुत के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन व गणमान्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here