Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh एनआरआई सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव 5 जनवरी, 2024 को होगा:...

एनआरआई सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव 5 जनवरी, 2024 को होगा: धालीवाल

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब सरकार ने एन. आर. आई. सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। यह चुनाव 05 जनवरी, 2024 को करवाया जायेगा। पंजाब के एन. आर. आई. मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एन. आर. आई. सभा पंजाब के प्रधान के चुनाव के लिए 05 जनवरी, 2024 का दिन निर्धारित किया गया है। 

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब की एन. आर. आई. सभा राज्य के प्रवासी भारतीयों की भलाई के लिए राज्य सरकार की एक एजेंसी के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि इस सभा के प्रधान का कार्यकाल मार्च, 2022 को समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर प्रवासी पंजाबी आम तौर पर दिसंबर महीने भारत आते हैं और वह मार्च तक यहाँ रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने का यह बिल्कुल सही समय है। 

स. धालीवाल ने बताया कि एन. आर. आई. सभा पंजाब सरकार की सरप्रस्ती अधीन काम करती है और सभा का मुख्य उद्देश्य पंजाब के प्रवासी भारतीयों की भलाई और हितों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि एन. आर. आई. सभा पंजाब का मुख्य उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारा, उनके हकों और जायदादों की रक्षा करना है। 

वर्णनयोग्य है कि एन. आर. आई. सभा पंजाब की एक सोसायटी है जो पंजाब सरकार की मंजूरी से  सोसायटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और मुख्यमंत्री पंजाब इस सभा के चीफ़ पैटर्न हैं। उन्होंने कहा कि कमिशनर जालंधर डिविजऩ, सभा के चेयरमैन हैं जबकि राज्य के सभी डिप्टी कमिशनर एन. आर. आई. सभा की जि़ला इकाईयों के चेयरमैन हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here