दुखदायी: हादसे में गांव नंदाचौर निवासी सरवन सिंह का निधन, एक घायल

School-van-accident-one-child-two-more-dead-Kullu-Himachal-Pradesh.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर नसराला पुल के समीप गत रात्रि 18 दिसंबर को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 50 वर्षीय सरवण सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव नंदाचौर की मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नंदाचौर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक नसराला स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी करने के लिए रोजाना की तरह घर से निकला था।

Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही मंडियाला पुलिस चौकी के इंचार्ज विक्रमजीत सिंह ने कुलविन्द्र सिंह व पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच दोनों ही घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने सरवण सिंह को मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल में मृतक सरवण सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई स्वर्ण सिंह के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here